Vastu Tips for Money:धन की कमी को दूर करने के वास्तु नियम या वास्तु उपाय में आज हम आप सभी को (vastu tips for money in Hindi) वास्तु दोष से उत्पन्न हुई घर में धन संबंधी हुई परेशानियों का समाधान करने के लिए वास्तु से जुड़े कुछ वास्तु नियम या वास्तु उपाय बताएंगे जिसे करते ही आप अपने घर के वास्तु को ठीक कर आपके नसीब को बदलने में सौ प्रतिशत साथ देते है तो देर मत कीजिए इस लेख को ध्यान से पढ़िए और नीचे बताए गए वास्तु नियम और उपायों को जरूर करने का प्रयास कीजिए।
Vastu Tips for Money:आर्थिक तंगी या धन की कमी को दूर करने के लिए हर व्यक्ति कोई न कोई उपाय करता रहता है परंतु बहुत से उपाय करने के बावजूद उनमें से कुछ व्यक्तियों की आर्थिक तंगी की परेशानी या धन की कमी कभी भी दूर नही होती और उनको आर्थिक तकलीफों का हमेशा सामना करना पड़ता है। ऐसे में अक्सर बहुत से व्यक्ति अपने घर को वास्तु के हिसाब से अनुकूल नहीं बना पाते हैं। या तो उनमें वास्तु का ज्ञान नहीं होता है या कई बार वह व्यक्ति वास्तुशास्त्र या वास्तु नियम पर विश्वास नहीं करते हैं। यदि आप चाहते है कि आपके घर के व्यक्तियों को कभी भी आर्थिक तंगी या धन की कमी का सामना नहीं करना पड़े तो वास्तु के इन उपायों को जरुर आजमाएं आपको लाभ मिलेगा।
Vastu Tips and Niyam for Money ( धन की कमी को दूर करने के वास्तु नियम या उपाय)
Topics in This Article
लग्न राशि के ‘स्वामी ग्रह’ के रंग की कोई वस्तु साथ रखें
ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की एक चन्द्र राशि होती है और इसी तरह कुंडली में जन्म के समय से सम्बंधित एक लग्न राशि भी होती है। व्यक्ति के गुण और उसके व्यवहार को लग्न राशि काफी हद तक प्रभावित करती है। यदि आपके कार्य नहीं बन पा रहे हैं या आप आर्थिक रूप से तकलीफ में हैं तो अपनी लग्न राशि के ‘स्वामी ग्रह’ के अनुकूल रंग की कोई वस्तु अपने साथ जरूर रखें या स्वामी ग्रह के रंग से संबंधित कोई एक छोटा कपड़ा अपने साथ जरुर रखें।
उत्तर दिशा का कमरा और दक्षिण की दीवार
वास्तु अनुसार एक बात याद रखें कि सभी दिशाओं से एक ना एक ग्रह संबंध रखता है और यही ग्रह नकारात्मक और सकारात्मक शक्तियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। घर की जिस दिशा में हम अपनी धन की अलमारी को रखते हैं, वह अलमारी, उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार पर, अगर लगी हो तो यह, धन वृद्धि में लाभदायक साबित हो सकती है।
मुख्य द्वार की दाएं ओर रोजाना एक दीपक जलाया जाये
प्रातः सुबह लक्ष्मी की का पूजन घर में प्रतिदिन किया जाना चाहिए और सायंकाल को घर के मुख्य द्वार पर दायीं ओर एक घी का दीया जरूर जलाना चाहिए। इन दोनों कार्यों से धन के देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर व्यक्ति के पास ही रहती हैं।
घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी का स्वरुप
गणेश भगवान जी के स्वरूप को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में धन सम्बंधित सभी समस्याओं का अंत होता है और घर में नकारात्मक शक्तियों का भी उदय नहीं हो पाता है।
मुख्य द्वार की दाएं ओर रोजाना एक दीपक जलाया जाये
प्रातः सुबह लक्ष्मी की का पूजन घर में प्रतिदिन किया जाना चाहिए और सायंकाल को घर के मुख्य द्वार पर दायीं ओर एक घी का दीया जरूर जलाना चाहिए। इन दोनों कार्यों से धन के देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर व्यक्ति के पास ही रहती हैं।
घर में तुलसी जी के पौधे का पूजन
यदि आप इस कलयुग काल में निरंतर तुलसी जी की पूजा तथा संध्या काल में घी का दीपक जलाते है। तो उनसे मां लक्ष्मी जी सदैव खुश रहती है और उस घर पर भी मां लक्ष्मी जी की सदैव कृपा बनाएं रखती है।
गौ माता की प्रतिदिन सेवा करना
पुराणों में वर्णित है कि गौ माता में समस्त देवी देवताओं का वास होता है अगर आप गौ माता की सेवा करते हैं और साथ ही प्रतिदिन भोग लगाते हैं, तो धन की देवी लक्ष्मी जी सदैव आपके पास रहती हैं। गाय की सेवा विद्यार्थी, व्यवसायी, ग्रहणी और नौकरी-पेशे वाले व्यक्ति के लिए अति शुभ बताये गये हैं।
अन्य वास्तु उपाय
पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है और उसमें बढ़ोत्तरी होती रहती है।
मुख्यद्वार दक्षिण दिशा में हो तो आर्थिक परेशानियों के साथ – साथ संतान कष्ट हमेशा घेरे रहता हैं। जहां तक हो सके ऐसे घर का चुनाव न करें।
घर में सौभाग्य को न्यौता देने के लिए घर के मुख्य द्वार पर रंगोली सजानी चाहिए, फूलों का गुलदस्ता या छोटी घंटियां लगानी चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य के साथ-साथ महालक्ष्मी के आने का रास्ता भी स्वयं बनता है।
हर पूर्णिमा को सुबह के वक्त पीपल के वृक्ष पर मां लक्ष्मी का वास होता है ऐसा शास्त्र में माना गया है इसलिए जो व्यक्ति आर्थिक समस्या से जूझ रहा हो उसे इस समय पीपल के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए और इसके साथ ही उस पर जल चढ़ाएं महालक्ष्मी जी की उपासना करें और लक्ष्मी मंत्र की एक माला का जाप करें ऐसा करने से सारी परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी।
अगर आप जीवन में स्थाई सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो आप शुक्ल पक्ष के किसी भी दिन सूर्यास्त से पहले एक पके हुए मिट्टी के घड़े को लाल रंग से रंगकर, उसमें जटायुक्त नारियल रखकर उसके मुख पर मोली बांधकर उसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें ।ऐसा माह में एक बार अवश्य ही किया करें ।
अपनी आस्था के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर बाहर की ओर मांगलिक प्रतिकों को प्रदर्शित करना चाहिए जैसे स्वास्तिक, ओम , त्रिशूल, विघ्नहर्ता गणपति का चित्र या मूर्ति इत्यादि। इससे सौभाग्य , समृद्धि व प्रसिद्धि में वृद्धि होती है।